फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट के मामले में दंपती के खिलाफ केस

Thu, 09 May 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीका निवासी रामलाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी जमीन चीका स्थित ज्ञानदीप स्कूल के पीछे है। कई बार स्कूल का गेट खुला होने के कारण स्कूल के अंदर से आकर बेसहारा पशु उसके खेत में घुस जाते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। 24 अप्रैल को जब उसने इस बारे में चौकीदार संजय से बात की तो वह और उसकी पत्नी उससे झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें