फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट के तीन मामलों में 19 आरोपियों पर केस

Tue, 02 Jul 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के तीन मामलों में पुलिस ने 19 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

पहले मामले में गांव कौल निवासी जसबीर ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 30 जून को दोपहर के समय आरोपी यशपाल, राजेश व साहिल ने उसे लाठी व नुकीले हथियार से हमला कर चोटिल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में चीका निवासी बलजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 जून को सुबह के समय आरोपी सुभाषचंद, गुरमीत, जगविंद्र, अजय, महेंद्र, नक्षत्र, राजबाला व संतोष ने उससे मारपीट की व चोटें मारी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरे मामले में गांव थेह नेवल निवासी राजपाल ने चीका थाना में शिकायत दी कि 27 जून को दोपहर के समय आरोपी सतपाल, रमेश, बंटू, मंगल, धर्मपाल, सुमित, मनोज व संजू ने उसे झगड़ा करके चोटें मारी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें