कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव मूंदड़ी निवासी रीना ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि एक नवंबर को आरोपी साहिल, पवन, सावन, अमन, अन्नू, शुभम, कार्तिक, अरुण, काका व छह अन्य आरोपियों ने घर में घुसकर उसके परिवार से मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें गंडासी, डंडे, लाठियों व अन्य हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। बचाव में उसके देवर ने हवाई फायर किए तो आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते ऐसा किया है। थाना प्रभारी बलबीर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद