कैथल। दो जगह मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुहला चीका थाने में दी पहली शिकायत में डेरा तारा सिंह निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को बलदेव सिंह, सलविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह भूसला ने उनके रास्ते में मिट्टी डाल दी। उसके बाद उसने आरोपियों को कहा कि उनका रास्ता बंद क्यों किया है। वह अपने खेत की तरफ जाने लगा तो तीनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। बलदेव सिंह, गुरप्रीत और बलदेव सिंह ने उसके साथ मारपीट की। गुरप्रीत ने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। वहीं आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। दूसरे मामले में सिटी थाना में दी शिकायत पाडला निवासी पाला राम व सत्यवान ने बताया कि सलिंद्र, सिकंदर और रवि ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और जब आरोपियों से पूछा तो सुभाष, सिकंदर, सलिंद्र, बलवान, सुशील, अनिल, रमेश और रवि ने उन पर गंडासियों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट को और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।