संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पहले मामले में गांव मूंदड़ी निवासी तारो देवी ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 30 मार्च को आरोपी टिंकू, रोहताश, ऋषि, ईश्वर, राहुल, सन्नी व दो महिलाओं ने रास्ता रोककर उससे व उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
जांच अधिकारी विकास ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव सीनंद निवासी सुनील ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 12 मार्च को आरोपी मनप्रीत, अंकित व मनमीत ने रास्ता रोककर उसके साथ हाथापाई की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नशा सप्लाई करने के दो मामलों में दो आरोपी धरे
कैथल। नशा सप्लाई करने के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। 20 ग्राम हेरोइन चिट्टा सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गोबिंद नगर समाना जिला पटियाला पंजाब निवासी गुरबाज सिंह को काबू कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 अक्तूबर 2023 को चौकी महमुदपुर पुलिस ने हांसी बुटाना नहर के पुल अजीमगढ़ पर नाका लगाकर आरोपी अजीमगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह को 20 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित काबू किया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि देवेंद्र सिंह को यह हेरोइन गुरबाज सिंह ने उपलब्ध करवाई थी। आरोपी गुरबाज के कब्जे से 3600 रुपये ड्रगमनी बरामद की है। दूसरे मामले में सुल्फा सप्लाई करने के मामले में थाना कलायत पुलिस ने आरोपी मटौर निवासी विनोद को काबू किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो फरवरी को पुलिस ने आरोपी मटौर निवासी शमशेर सिंह को उसके मकान से काबू किया था। उसके कब्जे से 63 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ था। शमशेर को यह सुल्फा विनोद ने उपलब्ध करवाया था। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद