फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कॅरिअर के बताए विकल्प

Tue, 19 Mar 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को कॅरिअर के विकल्प बताए गए। साथ ही उनकी क्षमता और कमजोरियां परखने की समझ विकसित करने पर जोर दिया गया। 

विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञ प्रिंस विलियम को दिल्ली से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने विद्यार्थियों का बहुत बेहतर तरीके से मार्गदर्शन किया और विद्यार्थियों को अपने वर्तमान पाठ्यक्रम से संबंधित अपनी क्षमताओं और कमजोरियों को परखने की समझ विकसित कर उसके अनुरूप विषय चयन करने की सलाह दी हैं।
विज्ञापन


कॅरियर मार्गदर्शन विद्यार्थियों को उनकी रुचि, कौशल एवं क्षमता अनुसार लक्ष्य निर्धारण करने एवं लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक होगा। 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थी किस विषय को प्राथमिकता दें और किस फील्ड में जाना चाहते हैं, यह उनके लिए अहम होता है। कॅरिअर काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें विषय चयन में मदद मिलेगी। साथ ही उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उच्च अध्ययन तथा रोजगार के अवसरों से अवगत कराया मिस्टर प्रिंस ने छात्रों को कक्षा 10 व कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर के विभिन्न विकल्प बताए।

उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम हमें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। जिससे हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें। सेमिनार की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी मिस्टर पंकज गुप्ता ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में जाट हाई स्कूल समिति के प्रशासक चंद्रशेखर ने शिरकत की और इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रधानाचार्य का धन्यवाद किया। ताकि सभी विद्यार्थी अपने आने वाले भविष्य के लिए जागरूक हो सके। विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को कई टिप्स दिए और कहा कि कड़ी मेहनत से आप अपना मनचाहा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें