फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की खिड़की का ताला खोलकर एक लाख 55 हजार रुपये चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खरक के एक निजी होटल के बाहर खड़ी गाड़ी की खिड़की का ताला खोलकर चोर एक लाख 55 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने कलायत थाना में उत्तरप्रदेश के गांव नन्हेड़ा निवासी अब्दुल कलाम की शिकायत पर केस दर्ज किया है। कलायत थाना में दी शिकायत में अब्दुल कलाम ने बताया कि वह आम बेचने का काम करता है। उसने उसके गांव में आम का बगीचा ठेके पर लिया हुआ है। 23 जुलाई को वह और पिकअप गाड़ी का मालिक मुकेश राजस्थान से आम बेच कर वापस घर जा रहे थे। गाड़ी में उनके पास आम बेच कर प्राप्त की गई एक लाख 55 हजार रुपये की राशि थी। शाम को करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने गांव खरक के पास एक निजी होटल पर खाना खाने के लिए गाड़ी रोक दी। इसके बाद होटल के अंदर खाना खाने के लिए चले गए और कुछ देर बाद वापस आए तो गाड़ी से उनका बैग चोरी हुआ मिला। चोरों ने गाड़ी की खिड़की का ताला खोलकर नकदी चोरी की है। जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें