फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दुमाड़ा के पास अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सिणंद निवासी अजय सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि 30 दिसंबर को वह बाइक पर सवार होकर उचाना जा रहा था। गांव दुमाडा के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। राहगीरों ने घायल लड़के को अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। उसकी बाइक से आरसी निकालकर चेक की तो युवक की पहचान गांव रामगढ़ पांडवा निवासी अशोक के रूप में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआई रघुबीर सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें