फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल बस की टक्कर से कार चालक की मौत, दो जख्मी

Sun, 06 Apr 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/ निसिंग। करनाल-असंध रोड पर प्योंत गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार आल्टो कार स्कूल बस से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लड़कियां घायल हैं। 
विज्ञापन

जांच अधिकारी मेहताब सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक गांड़ी में ही फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। मौका पाकर स्कूल बस चालक भाग गया। इस दौरान बस में कोई स्कूली बच्चा मौजूद नहीं था। मृतक कार चालक अमरजीत (34) किढाना, कैथल का रहने वाला है। जबकि घायलों में उसकी दो भांजी दीपांशी और नव्या शामिल हैं। दोनों घायलों का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
पुलिस जांच अधिकारी महताब सिंह ने बताया कि जिस स्कूल बस से कार की टक्कर हुई है, नई बस होने के कारण उस पर स्कूल का नाम नहीं लिखा था। हादसे के समय कोई भी बच्चा बस में नहीं था। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें