कैथल। पूंडरी के पास सड़क पर खड़े डंपर में टक्कर लगने से एक कार चालक घायल हो गया। कार चालक ने इस संबंध में पूंडरी थाना में केस दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंधानी फतेहाबाद निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 17 मार्च को वह यमुनानगर से टाटा 407 में रेता लेकर पूंडरी की तरफ आ रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी कार पूंडरी के पास सड़क पर खड़े एक डंपर से टकरा गई। उसमें वह घायल हो गया। डंपर चालक ने अपने वाहन को सड़क के बीच में खड़ा किया हुआ था। डंपर में अंबाला निवासी देवेंद्र था, जो नशे की हालात में था। पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।