कैथल। गांव नरड़ के पास नेशनल हाईवे 152 पर वीरवार रात करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार में आग लगी गई। मृतक की पहचान टोकियो सैनवाला मुबारकपुर हिमाचल प्रदेश निवासी 35 वर्षीय सुधीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मृतक के मामा सोमराज ने तितरम थाना में शिकायत दी कि छह नवंबर को रात करीब नौ बजे उसके भांजे की कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी। टक्कर के बाद कार में आग लगी गई और उसके भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। मृतक हांसी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। रात को हांसी से अपने घर जाने के लिए अकेला कार में चला था। थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।