जींद रोड बाईपास पर कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सिविल लाइन थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में गांव सौंगल निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसका चाचा महाबीर उसकी माता रेशमा व चाची सुदेश को लेकर जनकपुरी कॉलोनी से प्योदा की तरफ जा रहे थे। सेक्टर-18 के नजदीक तेज गति व लापरवाही से आ रहे कार चालक ने उसके चाचा की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मां रेशमा देवी की मौत हो गई व चाचा और चाची घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद