कैथल। डाकखाना के पास से चोर एक व्यक्ति का कैंटर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। माता गेट कैथल निवासी जयभगवान ने शहर थाना में शिकायत दी कि 27 मई को शाम के समय अज्ञात आरोपी कैथल डाकखाना के पास से उसका कैंटर चोरी कर ले गए। कैंटर की कीमत सात लाख रुपये है। जांच अधिकारी बलजोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद