फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैनोइंग के ट्रायल 15 को जींद में होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत कैनोइंग खेल के ट्रायल 15 अक्तूबर को जींद के पांडु पिंडारा तीर्थ स्थल पर आयोजित किए जाएंगे। कैथल में तकनीकी उपकरण उपलब्ध नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को ट्रायल देने के लिए जींद जाना होगा। ट्रायल सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि कैनोइंग के ट्रायल ओपन कैटेगरी में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल के सफल आयोजन के लिए बॉक्सिंग प्रशिक्षक अमरजीत सिंह और जींद के कैनोइंग प्रशिक्षक रविंद्र को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र के साथ निवास प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दूसरे जिलों के जो खिलाड़ी कैथल जिले के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अपने संस्थान से जारी अनुमति पत्र भी साथ लाना होगा। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें