कैथल। सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में के एएसआई गुरदान सिंह की टीम ने गांजा सप्लायर आरोपी शोरगिर बस्ती जिला कुरुक्षेत्र निवासी सूरज राणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि 6 जून को पुलिस ने कैथल-कुरुक्षेत्र रोड स्थित हांसी-बुटाना नहर पुल के पास से आरोपी गांव बारवां निवासी बलदेव सिंह उर्फ कालू व रवि को एक प्लास्टिक कट्टे से 20 किलो 780 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया था। जांच दौरान खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों को यह गांजा फुल पत्ती आरोपी सूरज कुमार उपरोक्त ने उपलब्ध कराई थी। आरोपी को पूछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड का लिया गया है। संवाद