कैथल। नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र को सही भरकर जमा करवाएं। यह अपील जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने की है।
उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए चार पासपोर्ट साइज फोटो व सफेद बैकग्राउंड के साथ एक पोस्टकार्ड साइज फोटो व उसकी सॉफ्ट कॉपी लेकर आएं। किसी प्रत्याशी ने विगत दस वर्षों में सरकारी आवास का इस्तेमाल किया है तो उसे टेलीफोन, बिजली, पानी व घर के किराये का नो ड्यूज सर्टिफिकेट देना होगा। शपथ-पत्र में सभी कॉलम भरे होने चाहिए। किसी को खाली नहीं छोड़ा जाए। एक उम्मीदवार नामांकन के समय चार लोगों को नोमिनेशन कक्ष में साथ ला सकता है, इससे अधिक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संवाद