फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

Thu, 16 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर पालिका की टीम ने सचिव दीपक कुमार के निर्देशानुसार बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और दुकानदारों तथा रेहड़ीवालों को जागरूक किया।

इस दौरान लिपिक बलजीत सिंह और सुमित कुमार ने अपनी टीम के साथ मुख्य बाजार, बस स्टैंड रोड, नई अनाज मंडी रोड और अन्य बाजारों का निरीक्षण किया। टीम ने दुकानदारों और रेहड़ीवालों से कहा कि वे अपने ठेले, सामान और रेहड़ियां पीली पट्टी के भीतर ही लगाएं, ताकि आमजन को आवागमन में कोई परेशानी न हो। अधिकारियों ने चेताया कि पीली पट्टी से बाहर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बलजीत सिंह ने कहा कि नगर पालिका नागरिकों की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है, इसलिए बाजारों को व्यवस्थित और स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


सुमित कुमार ने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद यदि कोई नियम तोड़ेगा तो चालान और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने दुकानदारों को सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुगम बाजार ही नगर की पहचान है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल चेतावनी तक सीमित नहीं रहेगा अगली बार अतिक्रमण मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। मौके पर टीम ने कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया और लोगों को नियमों का पालन करने का आह्वान किया।



नगर पालिका ने कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान पूरे वार्ड स्तर पर चलाया जाएगा ताकि सीवन को अतिक्रमण मुक्त और सुंदर नगर बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें