संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शुक्रवार को भी सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए अभियान जारी रहा। इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर दो, कैथल व पट्टी अफगान और खुराना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के साथ सीवन एवं राजौंद के सरकारी स्कूलों में भी नामांकन अभियान चलाया।
संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला प्रधान रामफल दयोहरा, जिला सचिव अमरनाथ किठाणिया,जिला सहसचिव शमशेर कालिया, वरिष्ठ उपप्रधान विद्यावती, संगठन सचिव सुरेश द्रविड़, ब्लॉक प्रधान कृष्ण आर्य, ब्लॉक सचिव नारायण दत्त व संघ की जिला उपप्रधान सावित्री देवी ने बताया कि कल शाम को छह बजे के बाद कम छात्र संख्या वाले स्कूल कालू की गामड़ी में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों को हमारे पूर्वजों ने अपनी जमीन देकर, अपने पैसों से भवन बनाकर इस उम्मीद से खड़ा किया था कि आने वाली पीढ़ी इनमें शिक्षा ग्रहण करेगी और सरकारी रोजगार प्राप्त करने के साथ साथ बेहतर समाज का निर्माण करेंगी। पर प्राइवेट स्कूलों की बनावटी चकाचौंद और सामाजिक दिखावे के चलते अविभावक अपने बच्चों को इन स्कूलों में भेज रहे हैं, जबकि हर तरह की सुविधा व प्रशिक्षित शिक्षकों के होते हुए भी सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या का कम होना चिंता का विषय है। अत: संगठन ने पहले भी कई बार इस तरह के अभियान चलाकर और अध्यापकों व छात्रों के अभिभावकों के बीच जाकर सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने में अहम योगदान दिया है।
इस अवसर पर मास्टर सतपाल पांचाल, राजकुमार कश्यप, संदीप कुमार, महावीर अटवाल, रमेश सजूमा, रामभगत, मस्त राम शास्त्री,गगनदीप, राकेश कुमार, अरुणा, विजय कुमार, जयभगवान शास्त्री व प्रदीप कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रवेश के लिए किया प्रेरित
राजौंद। रोहेड़ा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 के प्रवेश के लिए जागरूकता रैली निकाली। शिक्षक, स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्य इसमें शामिल हुए। स्कूल प्रधानाचार्य सिकंदर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्ता शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करना था। संवाद