फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मानव एकता दिवस पर शिविर, 118 यूनिट रक्त संग्रह

Sat, 25 Apr 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
​शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सीवन। संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी सत्संग भवन में शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 118 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह आयोजन बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति तथा सतगुरु माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता, करुणा, प्रेम और सह-अस्तित्व का संदेश फैलाना रहा। “मानव को मानव हो प्यारा, एक-दूजे का बने सहारा” की भावना के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व सेवादल सदस्यों ने भाग लिया। जोनल इंचार्ज सतीश हंस व प्रेस प्रवक्ता बलदेव निम्बरान ने बताया कि देशभर के करीब 200 स्थानों पर शिविर आयोजित कर लगभग 40 हजार यूनिट रक्त संकलित किया गया। शिविर में चीका ब्रांच के गुरदेव सिंह निम्बरान ने 50वीं बार रक्तदान कर विशेष योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें