कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ट्रैवलर वैन के माध्यम से गांव क्योडक़ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल अधिवक्ता विजय पाल तंवर और पराविधिक स्वंय सेविका मनजीत कौर ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने किसानों को भी जागरूक किया कि वे खेतों में गेहूं की कटाई के बाद बचने वाले अवशेषों में आग नही लगाएं। इस अवसर पर गांव के सरपंच बलकार आर्य व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।