फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैप्पी कार्ड लेने के लिए फोन से आ रहा बुलावा

Tue, 23 Jun 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड लेने पहुंची महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत अब तक 2,19,015 हैप्पी कार्ड तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 1,65,617 कार्ड लाभार्थियों को वितरित कर दिए गए हैं। शेष पात्र लाभार्थियों तक कार्ड पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग लगातार फोन कॉल और मोबाइल संदेश से उन्हें बुला रहा है। विभाग प्रतिदिन लगभग 100 से 200 कार्डों का वितरण कर रहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो महीनों में जिले को 61,011 नए हैप्पी कार्ड प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अब तक 5,665 कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्डों का वितरण जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पात्र परिवारों तक योजना का लाभ शीघ्र पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


योजना का उद्देश्य
अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत प्रदान करना है। इस योजना के तहत एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्यों को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1,000 किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है। यात्रा के दौरान लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड के साथ आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होता है।

केवल 50 रुपये शुल्क, शेष खर्च सरकार वहन करती है
योजना के अंतर्गत लाभार्थी को हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए केवल 50 रुपये का नाममात्र शुल्क देना होता है। कार्ड निर्माण की लागत 109 रुपये तथा वार्षिक रखरखाव शुल्क 79 रुपये राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इससे पात्र परिवारों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ता।

अटल सेवा केंद्र व मोबाइल से आवेदन की सुविधा
परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग स्मार्ट हैप्पी कार्ड बनाया जाता है। पात्र व्यक्ति परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के माध्यम से अटल सेवा केंद्र या मोबाइल फोन से आवेदन कर सकता है। कार्ड तैयार होने के बाद विभाग द्वारा फोन कॉल या एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाती है। ओटीपी सत्यापन के बाद कार्ड जारी किया जाता है।
विज्ञापन


वर्जन

रोडवेज विभाग के टीएम विपुल कुमार ने बताया कि कार्ड वितरण का कार्य जारी है। अब तक 1.65 लाख से अधिक कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। शेष लाभार्थियों को भी जल्द हैप्पी कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें