कैथल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि हमें स्वदेशी को बढ़ावा देना चाहिए। अशोक गुर्जर रविवार को सनसिटी कैथल के पार्क में 15 दिवसीय सह शिक्षक योग प्रशिक्षक शिविर के समापन के अवसर पर योग साधकों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक गुर्जर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने आयोजित हवन में आहुति भी डाली तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक गुर्जर ने कहा कि आज वक्त आ गया है कि हमें स्वदेशी को अपनाना होगा। स्वदेशी को अपना कर जहां हम करोड़ों रुपए अपने देश में रख सकते हैँ तो वहीं इन पैसों से हमारे उद्योग धंधे भी बढ़ेंगे जिसका रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित राष्ट्र का सपना सभी को मिलकर पूरा करना होगा। इस दौरान महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी अमर राविश, सुबे सिंह राविश, अनिल राणा, रमेश कुमार, सुनीता रानी, नीलम धीमान, सुनीता शर्मा, अंजू, सरोज वढेरा, सुदेश, स्नेह बजाज, वीना तंवर, संतोष, कविता, निर्मल, शशि मंगल, मीडिया प्रभारी सरोज, रामकिशन डिगानी, नरेश पंवार, प्रमोद शर्मा, आशीष मेहता, मदन, महावीर जेई, रमेश शर्मा, पवन धीमान आदि उपस्थित थे।