फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात दिन दुकानें बंद रखने का आह्वान

Mon, 07 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला चीका एसोसिएशन ने सात दिन दुकानें बंद करने का आह्वान किया है। यह फैसला रविवार को बीज व कीटनाशक विक्रेताओं ने एसोसिएशन के प्रधान अवतार कांबोज में हुई बैठक में लिया है। कांबोज ने कहा कि सरकार के संशोधित कानून में अ-मानक बीज और कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ कड़े प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रांतीय एसोसिएशन के सात दिन दुकानें बंद के आह्वान पर गुहला चीका क्षेत्र में भी दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। इस अवसर पर जय भगवान शर्मा,राकेश गोयल, रमेश कुमार, कुलबीर पूनिया, बलकार ढिल्लों, अंकित कुमार, शीशपाल, धनी राम गर्ग, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार व सुनील कुमार सहित दर्जनों बीज व पेस्टीसाइड विक्रेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें