फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैलेंडर का विमोचन कर एकजुटता का आह्वान

Sun, 01 Feb 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक करनाल रोड स्थित पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कुराड के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। इस दौरान संगठन के विस्तार और सामाजिक सरोकारों को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक का मुख्य आकर्षण चंडीगढ़ ट्राईसिटी द्वारा प्रकाशित संगठन के वार्षिक कैलेंडरों का विधिवत वितरण रहा, जिसका उद्देश्य संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश सरोहा (इंद्री), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयसिंह वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सुमेर करड़वाल ने शिरकत की। स्थानीय पदाधिकारियों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

सतीश सरोहा ने संबोधन में कहा, बीपीएचओ का मूल उद्देश्य प्रजापति समाज को शिक्षा, सामाजिक समरसता और आत्मसम्मान के मार्ग पर अग्रसर करना है। वहीं, जयसिंह वर्मा ने संगठन के 12 वर्षों के सफर और उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि एकजुटता ही समाज की वास्तविक शक्ति है। प्रदेश अध्यक्ष सुमेर करड़वाल ने कैथल इकाई की सक्रियता की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें