संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत पुलिस की टीमों ने सोमवार को मैंगड़ा व मंझेड़ी में ग्रामीणों के साथ मुलाकात की। इस मौके पर पुलिस की टीमों ने मैंगड़ा व मंझेड़ी में ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर भाईचारा बनाने का आग्रह कर गांवों को नशा मुक्त और अपराध रहित बनाने का आह्वान किया।
डीएसपी कुलदीप बेनीवाल व एसएचओ चीका इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि इस मौके पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं को जाना। सरकार ने नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है, ताकि वे अपनी उर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर सकें।
इसके साथ ही पुलिस नशा तस्करों को काबू करने के साथ ही नशे की सप्लाई की चैन को तोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है। साथ ही नशे की गर्त में फसे लोगों की सिविल अस्पताल के डी एडिक्शन सेंटर में काउंसिलिंग करवाने के साथ दवाई दिलाई जा रही है। डीएसपी ने साइबर क्राइम से बचने के गुर भी बताए।