फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मां की तस्वीर वाले केक बने आकर्षण का केंद्र

Sun, 10 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मदर्स डे पर बनाए गए कस्टमाइज्ड केक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मातृ दिवस पर लोग मां को खास महसूस कराने के लिए केक, गिफ्ट और डेकोरेशन का सामान खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। खासतौर पर इस बार मां की तस्वीर और विशेष संदेश वाले मदर्स डे स्पेशल केक ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

बेकरी संचालकों के अनुसार मदर्स डे से एक दिन पहले ही ऐसे केक के करीब 20 ऑर्डर मिल चुके हैं और ऑर्डर लगातार बढ़ रहे हैं। शहर की बेकरी दुकानों पर बेस्ट मॉम, लव यू मां और मां की तस्वीर वाले डिजाइनर केक की विशेष मांग देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि इस बार लोग साधारण केक की बजाय कस्टमाइज्ड केक अधिक पसंद कर रहे हैं। मदर्स डे स्पेशल केक की कीमत करीब 400 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि डिजाइन और वजन के अनुसार इसकी कीमत बढ़ रही है।
युवाओं और बच्चों में खास उत्साह

बेकरी संचालक रोहित अरोड़ा ने बताया कि युवाओं और बच्चों में मदर्स डे को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार केक और डेकोरेशन आइटम की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी

दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही करीब 20 ऑर्डर बुक हो चुके हैं, जिनमें अधिकतर मां की फोटो और विशेष संदेश वाले केक शामिल हैं।

सरप्राइज पार्टी की तैयारी

दुकानदार मानव ने बताया कि ग्राहक केक के साथ-साथ गुब्बारे, फ्लावर डेकोरेशन, फोटो फ्रेम और गिफ्ट आइटम भी खरीद रहे हैं। बच्चों में अपनी मां के लिए सरप्राइज पार्टी आयोजित करने का उत्साह है।
विज्ञापन


डेकोरेशन आइटम की मांग भी बढ़ी : दुकानदार नितेश गर्ग ने बताया कि हैप्पी मदर्स डे थीम वाले गुब्बारे, रिबन, एलईडी लाइट्स और सजावटी सामान की मांग लगातार बढ़ रही है। लोग घरों में छोटे-छोटे सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे हैं, जिसके चलते बिक्री में तेजी आई है। दुकानदारों को उम्मीद है कि मदर्स डे के दिन बिक्री में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मदर्स डे पर बनाए गए कस्टमाइज्ड केक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें