कैथल। कैफे में अनैतिक कार्य करवाने के मामले में कैफे व होटल संचालक गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह की ओर से कैफे/होटल संचालक फरल निवासी आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन के सुरक्षा एजेंट की शिकायत दी थी कि उसे सूचना मिली कि अंबाला रोड कैथल स्थित एक होटल के बेसमेंट में कैसीनो कैफे के नाम पर मालिक दीपक कैफे में बैठकर चाय पिलाने की आड़ में लड़कियों से अनैतिक कार्य करवाता है। सूचना मिलने पर डीएसपी उमेद सिंह व एएसआई बिजेंद्र सिंह, एचसी अश्वनी, एचसी सत्यवान,महिला सिपाही आरती व महिला सिपाही प्रियंका के साथ रेडिंग पार्टी का गठन करके उक्त कैफे पर दबिश दी गई थी। दबिश के दौरान वहां आरोपी दीपक मिला। पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कराया गया है। संवाद