संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में 10 हरियाणा बटालियन, कुरुक्षेत्र की एनसीसी इकाइयों ने रविवार को कॉलेज में 76वां एनसीसी दिवस मनाया। इस मौके पर कैडेटों ने प्रतिभा दिखाकर कई स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रमाणपत्र हासिल किए।
कार्यक्रम के दौरान पर 4/10 कंपनी और 5/10 कंपनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ’मेरा देश, मेरी शान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत 4/10 कंपनी की सीटीओ डॉ. रितु कंग वालिया के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन डॉ. आरपी मौन एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रघबीर लांबा और कैडेट्स का स्वागत किया। उन्होंने एनसीसी दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जो हर साल नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए ड्रिल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
ड्रिल प्रतियोगिता में लड़कों में (4/10 कॉय) प्रथम, एसजीटी आशीष, द्वितीय यूओ नीतिश कुमार, तृतीय एसयूओ हिमांशु और लड़कियों में (4/10 कॉय) प्रथम यूओ शिवानी, द्वितीय कैडेट परमजीत और एसयूओ अंशुल धीमान।
लड़कों में (5/10 कॉय) मुकेश, द्वितीय रोहन, तृतीय साहिल पांचाल। लड़कियों में (5/10 कॉय) सीक्यूएमएस सिया, द्वितीय यूओ काजल, तृतीय एसजीटी ईशा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेटों ने देशभक्ति गीत पर एकल नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
कैडेटों ने कविता पाठ भी किया और 4/10 कॉय के आशीष और विपिन ने एनसीसी और एनसीसी दिवस के महत्व पर भाषण दिया। कैडेट संजू, ईशा पांचाल और महक की ओर से एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। सीकू और ललिता ने एकल गायन प्रस्तुत किया (5/10) मुस्कान, सिया, कोमल, सिमरन ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
कैप्टन डॉ. आरपी मौन ने कैडेटों को संबोधित किया और उन्हें सभी एनसीसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रघबीर लांबा ने डॉ. सत्यबीर मेहला, डॉ. आरपी मौन और डॉ. रितु कंग वालिया को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कैडेटों को शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई भी दी। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कैडटों को प्रमाणपत्रों से नवाजा गया।
कार्यक्रम में अर्थशास्त्र की सहायक प्रोफेसर डिंकी और नीलम आदि मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन आमनी और परमजीत ने सफलतापूर्वक किया, जिन्होंने पूरे समारोह में दर्शकों को बांधे रखा और उनका मनोरंजन किया।