फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में छाए कृषि महाविद्यालय के कैडेट

Tue, 16 Jul 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कृषि महाविद्यालय कौल के एनसीसी कैडेटों ने पंजाब के रोपड़ में आयेाजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। यह शिविर 10 हरियाणा बटालियन की ओर से आयोजित किया गया था। शिविर में कृतिका को सीनियर अंडर आफिसर के रूप में चुना। उन्हीं ने इस शिविर का नेतृत्व किया।

प्राचार्य डाॅ. ओपी चौधरी ने बताया कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेटस ने रक्षा संबंधित,सामाजिक कार्य तथा आपदा के दौरान लोगों को किस प्रकार से बचाया जा सकता है, के बारे में विस्तार से सीखा। इसके अलावा प्रशिक्षण शिविर में खेलकूद तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। ड्रिल टेस्ट, रस्सा कसी, एकल नृत्य, भाषण प्रतियोगिताएं, समूहगान एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के कैडेट छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रस्साकसी में लड़के एवं लड़कियों में महाविद्यालय के कैडेटों ने प्रथम स्थान हासिल किया। ड्रिल टेस्ट, जो सेना में अनुशासन के तौर पर जाना जाता है उसमें द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में भूमिका प्रथम, गरिमा रावत द्वितीय तथा मानसी तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में कृतिक ने प्रथम तथा एकल नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूहगान में महाविद्यालय के कैडेटस द्वितीय स्थान पर रहे। कृषि महाविद्यालय कौल को ओवरआल चैंपियनशिप के खिताब से नवाजा। प्राचार्य ने इस उपलब्धि के सभी कैडेटस को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें