फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 29 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज, कैथल की एनएसएस इकाई-I (पुरुष) द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसके तहत कॉलेज परिसर के पार्कों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, सहायक प्रोफेसर (वाणिज्य) के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ. विकास, सहायक प्रोफेसर (पर्यटन) ने विशेष सहयोग दिया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर के विभिन्न उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य किया तथा विद्यार्थियों और कर्मचारियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें