संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से ताऊ देवीलाल पार्क में आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क योग विज्ञान शिविर वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। योग शिविर में व्यापारी, शिक्षक, विद्यार्थियों समेत आस पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में योगाभ्यास किया।
पतंजलि तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता व युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापति ने बताया कि शिविर की शुरुआत 21 मई से की गई। योगाचार्य गुप्ता ने योग के फायदे बताते हुए लोगों को कई आसन और व्यायाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग से कई लाइलाज रोगों को ठीक किया जा सकता है और योग करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ और विचार स्वच्छ होते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर स्वस्थ रहना है, निरोग रहना है तो योग को प्रतिदिन दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग से बड़े सा बड़ा रोग खत्म हो जाता है। अपने तो योग कीजिए ही परिवार के हर सदस्य को योग से जोड़िए। गांव स्तर तक योग करने हेतू जागरूकता लाने पर बल दिया गया।
वरिष्ठ योग शिक्षक ईश्वर सिंगला, डिंपल कुमार, दीपक जिंदल, रामपाल चावला, सुशील जिंदल ने साधकों को बताया कि रोजाना योग करके जीवन शैली में परिवर्तन लाकर व्यक्ति के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। योग में रोग के अनुसार कई आसन किए जाते हैं जो गंभीर बीमारियों को काफी हद तक ठीक करने में सहायक हैं।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, अंगूरी देवी जयभगवान, कश्मीर लाल गर्ग, आदि लोग मौजूद रहे।