फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीपीआर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लेकर छात्राओं ने सीखे जीवन बचाने के गुर

विज्ञापन
सीपीआर देने की प्रक्रिया समझाते हुए​ मास्टर ट्रेनर अंजू शर्मा। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा के निर्देशन में रेडक्रॉस प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं के लिए सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और जरूरत पड़ने पर घायल या बीमार व्यक्ति को तत्काल सहायता देने के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम में फर्स्ट एड नेशनल मास्टर ट्रेनर अंजू शर्मा ने छात्राओं को सीपीआर की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति की अचानक सांस रुकने या हृदय की धड़कन बंद होने की स्थिति में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। चिकित्सकीय सहायता पहुंचने तक सही तरीके से किया गया सीपीआर जीवन बचाने में मददगार हो सकता है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को चोट लगने, रक्तस्राव, बेहोशी, जलने और अन्य आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार देने के तरीके भी बताए गए। छात्राओं ने विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास किया। अंजू शर्मा ने कहा कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम से काम लेना चाहिए और समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए। रेडक्रॉस प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता, सोनिया और फर्स्ट एड अधिकारी डॉ. पूनम ने कार्यक्रम में सहयोग किया। प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने कहा कि छात्राओं को शैक्षणिक ज्ञान के साथ जीवनोपयोगी कौशल देना भी जरूरी है।

सीपीआर देने की प्रक्रिया समझाते हुए मास्टर ट्रेनर अंजू शर्मा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें