फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पसीना बहा प्रतिभा निखार कर पा रहे पदक और नौकरी

Wed, 07 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरमीत सीड़ा गुहला-चीका, कैथल। एथलेटिक्स नर्सरी चीका में इस समय 200 से ज्यादा एथलीट खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का रास्ता स्टेडियम से होकर ही गुजरता है।
विज्ञापन


स्टेडियम में खिलाड़ी जमकर मेहनत कर खूब पसीना बहा रहे हैं। पदकों के साथ सरकारी नौकरियां हासिल कर सफलता की इबारत लिख रहे हैं।

इस खेल नर्सरी ने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ी दिए हैं। नर्सरी में इस समय करीब 70 लड़कियां एथलेटिक खिलाड़ी तैयारी कर रही हैं। पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या करीब 200 है।

इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास करने पहुंचते हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम में सीखने के लिए अच्छी व्यवस्था है। खेल कोच डॉ सतनाम सिंह खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के हर गुर को सिखा रहे हैं।
विज्ञापन


खेल नर्सरी में सीखकर आगे बढ़े : कमलजीत

एथलेटिक्स नर्सरी की एथलेटिक खिलाड़ी कमलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में सिल्वर मेडल जीता 2024 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें उन्होंने रजत पदक जीता। इसके साथ ही डीएवी कॉलेज में चल रही एथलेटिक्स खेल नर्सरी में खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था है।

खेल नर्सरी में अच्छे संसाधन : ऊषा

एथलेटिक खिलाड़ी ऊषा ने बताया कि उन्होंने साल 2024 में इंग्लैंड से मिस्टर पॉल एथलेटिक कोच की कोचिंग के तहत राष्ट्रीय शिविर के लिए चुना गया। खेल नर्सरी में ही सीखकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। एथलेटिक्स खेल नर्सरी में सीखने के लिए अच्छे संसाधन हैं।


नर्सरी में सीखने की अच्छी व्यवस्था : माफी

खिलाड़ी माफी ने बताया कि उन्होंने साल 2024- 2025 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीता। डीएवी कॉलेज खेल नर्सरी चीका में प्रशिक्षण लेकर ही वह राष्ट्रीय स्तर पर खेल रही हैं। एथलेटिक्स खेल नर्सरी चीका में खिलाड़ियों के सीखने की पूरी व्यवस्था है।

स्टेडियम में 200 एथलेटिक कर रहे तैयारी : डॉ. सतनाम

खेल कोच डॉ सतनाम सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स खेल नर्सरी ने अब तक करीब 200 अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ी दिए हैं। स्टेडियम में खिलाड़ियों को अच्छी तैयारी कराई जा रही है। स्टेडियम में इस समय करीब 70 लड़कियां अभ्यास कर रही हैं।
250 को मिली नौकरी
नर्सरी में 300 के करीब अन्य खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। एथलेटिक्स खेल नर्सरी में प्रेक्टिस करने वाले गुहला चीका क्षेत्र के करीब 250 युवा भिन्न-भिन्न क्षेत्र में सरकारी नौकरी पा चुके हैं। नर्सरी में भाग लेना वाले खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय और 16 नेशनल व 150 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें