फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुरानी रंजिश में बुजुर्ग पर गंडासी और लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सदर थाना क्षेत्र के गांव दयोहरा में पुरानी रंजिश के कारण 72 वर्षीय बुजुर्ग पर गंडासी और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव दयोहरा निवासी 72 वर्षीय लखा राम ने बताया कि 3 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे उसके पड़ोसी रिंकू, पहलू, रकमा, सेसा और नितिन शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान पुरानी रंजिश के कारण सभी आरोपी उसके प्लॉट में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार रिंकू ने गंडासी से उसके दाहिने हाथ और उंगली पर वार किया, जबकि सेसा ने गंडासी से सिर पर हमला किया। वहीं पहलू, रकमा और नितिन ने लाठी-डंडों से उसकी टांगों और कमर पर चोटें मारीं। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी हथियारों सहित भाग गए। जाते समय उन्होंने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल लखा राम ने बताया कि इसके बाद उसके परिजन नागरिक अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें