फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तलाई बाजार में जाम से कारोबार प्रभावित, कारोबारी परेशान

विज्ञापन
तलाई बाजार में सवारी बैठाने के लिए आई ई-रिक्शा से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर के व्यस्ततम तलाई बाजार में लगातार लगने वाले जाम से व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं। बाजार की संकरी गलियों में अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के कारण दिनभर यातायात बाधित रहता है। इससे न केवल लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है बल्कि व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। तलाई बाजार शहर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं लेकिन बाजार में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। इससे सड़क और संकरी हो जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में ही काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन

तलाई बाजार एसोसिएशन के प्रधान हरीश सीकरी ने बताया कि जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बाजार में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्राहक परेशान होकर अन्य स्थानों का रुख करने लगे हैं। इसका सीधा असर व्यापारियों की बिक्री पर पड़ रहा है। गाड़ी आगे न जा पाने के कारण अगर दुकान दूर होती है तो ग्राहक वहां तक पहुंचने के बजाय लौटना पसंद करते हैं। उन्होंने प्रशासन से बाजार के आसपास पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल न होने के कारण लोग बीच रास्ते में ही बाइक खड़ी कर देते हैं जो जाम का कारण बनता है।

व्यापारी राजीव गोयल ने बताया कि ई-रिक्शा चालक सवारी बैठाने और उतारने के लिए बीच सड़क में ही वाहन रोक देते हैं। इससे पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और कुछ ही मिनटों में पूरा बाजार जाम की चपेट में आ जाता है। कई बार लोगों और चालकों के बीच कहासुनी की नौबत भी आ जाती है। इतना ही नहीं कई बार इस बाजार की संकरि गलियों में ऑटो चालक भी आ जाते हैं। इसके कारण अक्सर यहां जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


दुकानदार संजय जैन का कहना है कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण भी जाम की बड़ी वजह हैं। फुटपाथ और सड़क के हिस्से पर सामान रखे जाने से वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए जगह कम बचती है। ऐसे में बाजार में आवागमन और मुश्किल हो जाता है।

तलाई बाजार में सवारी बैठाने के लिए आई ई-रिक्शा से लगा जाम। संवाद

तलाई बाजार में सवारी बैठाने के लिए आई ई-रिक्शा से लगा जाम। संवाद

तलाई बाजार में सवारी बैठाने के लिए आई ई-रिक्शा से लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें