फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर बढ़ाई जाएंगी बसें

Thu, 08 Aug 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में महिलाओं सहित 15 साल तक के बच्चों को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के लिए रोडवेज विभाग तैयार है। इसके तहत चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर बसें बढ़ाई जा रही हैं। हालांकि इनकी संख्या की जानकारी नहीं दी गई।

गौरतलब है कि 18 अगस्त से 36 घंटे के लिए महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। इस समय जिले में महिलाएं व 15 साल की आयु से अधिक बच्चों की संख्या आठ लाख से अधिक है। पहले की तरह इस साल भी रोडवेज की ओर से चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले रूट पर संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण रूटों पर बने बस स्टैंड या बस स्टॉप पर अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। ऐसे में यहां पर तैनात कर्मचारी भीड़ को लेकर डिपो स्तर पर जानकारी देंगे। इसके बाद वहां पर बस चलाई जाएगी। रोडवेज की ओर से कितने कर्मी लगाए जाने हैं। इसकी संख्या को लेकर अभी तक कोई योजना नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन


कैथल डिपो में है 200 से अधिक बसें ः कैथल डिपो में इस बार 200 से अधिक बसें हैं। जबकि पिछले साल डिपो में बसों की संख्या करीब 170 ही थी। रोडवेज के अनुसार इस बार बसों की संख्या अधिक होने के चलते अधिक परेशानी नहीं होगी। ग्रामीण रूटों पर अतिरिक्त बस चलाने का प्रबंध रोडवेज की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं को किसी भी रूट पर बसों की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पहले की तरह ही इस बार भी चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। - स्वामी विरेंद्र पाल सिंह, यातायात प्रबंधक, कैथल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें