फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: असंध, चीका समेत ग्रामीण रूटों पर बसें हुईं कम

Sat, 16 Mar 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के लिए कैथल डिपो ने 60 बसों को भेजा है। इस वजह से असंध, चीका समेत ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

ये बसें सुबह के समय विभिन्न गांवों से भेजी गई। इसके बाद कुरुक्षेत्र के लिए इन्हें रवाना कर दिया गया। कैथल से असंध और चीका सहित अन्य कई ग्रामीण रूटों पर बसें कम होने के चलते इन रूटों पर यात्रियों को सुबह व दोपहर परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


हालांकि शाम के समय इन बसों के वापस कैथल डिपो में आने के बाद इन रूटों पर फिर से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था।

सुबह भेजी गईं और शाम को वापस आ गईं बसें ः कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने से पहले डिपो की ओर से गांवों में भेजा गए। इसके बाद इन बसों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भेजा गया। इन बसों के माध्यम से ग्रामीणों सहित अन्य भाजपा नेता भी इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां से रवाना हुए थे।
विज्ञापन

सरकार के आदेशों के तहत शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम 60 बसों को भेजा गया था। इन बसों को पहले विभिन्न गांवों भेजा। इसके बाद इन्हें कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया। - निंरजन सिंह, ड्यूटी प्रभारी, कैथल बस स्टैंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें