फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खाटू श्याम और सालासर धाम के दर्शन के लिए बस यात्रा रवाना

विज्ञापन
रामलीला मैदान से धार्मिक बस यात्रा को श्री श्याम ध्वजा दिखाकर रवाना करते अधिवक्ता गौरव वधवा और - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सीवन। श्री बाबा खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए रविवार को सीवन से 28वीं दो दिवसीय धार्मिक बस यात्रा रवाना हुई। श्री बाबा खाटू श्याम परिवार सीवन की ओर से आयोजित यात्रा को मुख्य अतिथि अधिवक्ता गौरव वधवा ने रामलीला मैदान से श्री श्याम ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इससे पहले पूजा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अधिवक्ता गौरव वधवा ने कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ती हैं। प्रधान संजय कंसल, सोनू सैनी, संजू पंसारी, विक्की ग्रोवर, नरेश आहूजा ने बताया, श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए धर्मशाला में व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर नीरज बंसल, चिमनलाल गर्ग, जीत कामरा सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रामलीला मैदान से धार्मिक बस यात्रा को श्री श्याम ध्वजा दिखाकर रवाना करते अधिवक्ता गौरव वधवा और - फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें