फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हल्द्वानी के लिए बस सेवा शीघ्र

Sun, 13 Aug 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हल्द्वानी के लिए कैथल डिपो पहली सितंबर से बस सेवा शुरू करेगा। इसके बाद हरिद्वार रूट पर बसों की संख्या बढ़ेगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है यह बस सेवा वर्ष 2008 से पहले चलाई जाती थी, लेकिन नया बस स्टैंड बनने के बाद यह बस सेवा बिल्कुल बंद हो गई थी। अब 15 साल बाद फिर से यह बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस समय कैथल डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 176 पर पहुंच चुकी है।

रोडवेज की तरफ से हल्द्वानी की बस शुरू होने पर हरिद्वार के लिए बस की संख्या बढ़ जाएगी। वहीं, इससे पहले रोडवेज की तरफ से शामली के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसके शुरू होने के बाद जिले यात्री सीधा यूपी में पहुंच पा रहे हैं। जबकि इस बस सेवा के शुरू होने से पहले जिले के यात्रियों को यूपी जाने के लिए करनाल, पानीपत या यमुनानगर के रास्ते यूपी पहुंचना पड़ता है। इस बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
करीब दो महीने पहले ही शामली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की थी। इसके बाद हल्द्वानी के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अब हल्द्वानी के लिए बस सेवा शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है। इसे एक सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अब हरिद्वार तक बसों की संख्या तो बढ़ेगी, इसके साथ ही इससे आगे भी यात्री जा सकेंगे। -अजय गर्ग, कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें