फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में बंद दिल्ली के लिए बस सेवा फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन की वजह से बंद की गई दिल्ली के लिए बस सेवा को बहाल कर दिया गया है। अब 2 बजकर 40 मिनट तक डिपो की बसें दिल्ली रूट पर चलेंगी। बता दें कि बीते माह प्रदेशभर में लगे लॉकडाउन के कारण दिल्ली रूट की बस सेवा को बंद कर दिया था। डेढ़ महीने बाद दिल्ली रूट पर बसों का संचालन शुरू किया गया। कैथल से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर भेजी जा रही है। यात्रियों की मांग के अनुसार दिल्ली रूट की बस सेवा को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज की 10-12 बसें दिल्ली रूट पर चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी। वहीं इससे पहले यात्रियों को करनाल, तो कभी पानीपत के लिए ही बसें पकड़नी पड़ती थी। लेकिन विभाग की ओर से अब कैथल से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यात्रियों को इधर- उधर नहीं भटकना पड़ेगा
अड्डा इंचार्ज नफे सिंह ने बताया कि सुबह 5: 35 बजे दिल्ली के लिए पहली बस सेवा शुरु की गई है। इसके बाद यात्रियों की जरूरत अनुसार बसों को भेजा जा रहा है। वहीं रात्रि ठहराव के लिए भी 2:40 बजे व 3:40 बजे दो गाड़ियां दिल्ली भेजी जा रहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल ये अस्थाई समय सारणी है। इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पहुंचे यात्रियों अरुण, मुकेश, साहिल, विकास व महिलाओं अन्नु, कमलेश, पूनम, सोनिया ने कहा कि कैथल से दिल्ली के लिए शुरू की गई बस सेवा से काफी राहत मिली है। अब दिल्ली पहुंचना आसान हुआ है। बसें न चलने से दिल्ली जाना भी दूभर हो रहा था।
डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि दिल्ली रूट के लिए 3 बजकर 40 मिनट तक अंतिम बस चलेगी। लॉकडाउन के कारण ये बस सेवा बंद थी। यात्रियों की जरूरत अनुसार की गाड़ियों को रूटों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें