फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शामली के लिए आठ साल बाद बस सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज ने कैथल से शामली के लिए आठ साल के बाद शनिवार से बस सेवा शुरू की है। रोडवेज के बेड़े में बसों की लगातार बढ़ रही है। इसके बाद कई वर्षों से बंद पड़े रूटों को बहाल किया जा रहा है। कैथल से शामली तक जाने वाली बस सेवा वर्ष 2015 के बाद से बंद थी।
विज्ञापन

रोडवेज का बेड़ा बढ़ने के बाद ही अधिकतर लंबे रूटों पर परिवहन सुविधा में सुधार हुआ है। कैथल से कुछ महीने पहले ही जम्मू-कटरा, जयपुर, हरिद्वार व देहरादून के लिए बस शुरू की गई है। बस स्टैंड के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि शनिवार से कैथल से शामली के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस कैथल से सुबह साढे सात बजे रराना होगी। दोपहर 12 के बाद इसकी वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें