फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: असंध–कुरुक्षेत्र के बीच कल से शुरू होगी बस सेवा

Mon, 16 Mar 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए असंध से कुरुक्षेत्र के बीच बस सेवा मंगलवार से शुरू हो जाएगी। ये जानकारी पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने दी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि यह बस पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से होकर गुजरेगी, जिनमें बाकल, रमाना, हजवाना, बरसाना, खेड़ी सिकंदर, जाम्बा, मोहना, पुंडरी, म्योली, फरल, चूहड़माजरा, ढांड और पबनावा शामिल हैं। इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। विधायक सतपाल ने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पूंडरी क्षेत्र के अनेक गांवों के लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ इससे असंध क्षेत्र के लोगों को भी काफी फायदा होगा। उन्होंने इस सुविधा के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्य सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें