फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नियम तोड़ने पर बस संचालक का काटा 29 हजार का चालान

Tue, 19 Mar 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आरटीए विभाग ने कलायत से धनौरी रुट पर बिना परमिट, बिना पांसिग व बिना टैक्स भरे चल रही बस को पकड़ा। इसके बाद टीम ने बस संचालक को 29 हजार रुपये का जुर्माना किया।

टीम के प्रभारी रवींद्र शर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया था और उनकी टीम ने गुपचुप जांच की तो पाया की बस को अवैध रूप से चलाया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आरटीए विभाग की एक संयुक्त टीम बना कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम से एसआई पवन शर्मा, एएसआई खुशी राम व चरण सिंह व आरटीए विभाग से चरण सिंह को मिला कर टीम बनाई। आरटीए विभाग के चरण सिंह ने बस के सभी कागजात की जांच की तो पाया कि बस की न तो पासिंग हुई और न ही टैक्स भरा गया। बस का परमिट भी रिन्यू नहीं होना पाया गया। जिस पर बस पर 29 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें