फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल से खाटू श्याम के लिए बस रवाना

Wed, 28 Jan 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर हर माह आयोजित बाबा खाटू श्याम व सालासर धाम की अबकी सातवीं निःशुल्क तीर्थ यात्रा बस सेवा रवाना की गई। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधायक आदित्य सुरजेवाला और उनके परिवार की इस सेवा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। भक्तों ने कहा कि महंगाई के इस दौर में यात्रा, ठहरना और भोजन तक मुफ्त उपलब्ध होना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भक्त रमेश वर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राजू पुनहानी, संयम, राहुल, मोहन, अनिल, नरेश, कुणाल इत्यादि ने बताया कि पहले पैसे की कमी के कारण बाबा के दर्शन अधूरे रह जाते थे, लेकिन अब हर महीने यह अवसर मिल रहा है। बस में यात्रा कर रहे अन्य श्रद्धालु नीतू, मंजु वर्मा, प्रवीन लता, रिया, कीर्ति, गीता, बबीता इत्यादि ने इसे कैथल क्षेत्र के लिए एक मिसाल बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें