फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार को मारी टक्कर, दो कर्मचारी घायल

Sat, 04 Jan 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। शहर में अंबाला रोड पर एक रोडवेज बस चालक ने स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करनाल में कार्यरत सिपाही जितेंद्र ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि दो जनवरी को वह सरकारी गाड़ी में अपनी टीम के साथ एक मामले की जांच के लिए गांव भूना आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस जाते समय वे कैथल के आरकेएम पैलेस के नजदीक पहुंचे तो अंबाला की तरफ से आ रहे एक रोडवेज बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार वह और कर्मचारी नरेंद्र घायल हो गए। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बस चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें