संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजौंद कस्बा में असंध की ओर से आ रहे प्राइवेट बस चालक ने चौराहे के मोड़ पर खड़े यात्री को कुचल दिया। इससे उसके हाथ पैर टूट गए और बाद में अस्पताल में पहुंचकर मौत हो गई।
घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
माजरा रोहेड़ा निवासी रोहित ने बताया कि वह गांव की किठाना फास्ट फूड की दुकान करता है। सोमवार को दो बजे वह अपनी बाइक पर राजौंद के महाराणा चौक पर आया था। उसी समय असंध की तरफ से एक प्राइवेट बस आई इसके चालक ने लापरवाही से पूंडरी रोड पर बस मोड़ते हुए करोड़ा निवासी उसके मामा दिलबाग को पिछले टायर के नीचे कुचल दिया।
दिलबाग की एक टांग टूट गई और पेट में शरीर के अन्य भागों पर चोट लगी। वहां खड़ी बाकी यात्रियों ने मुश्किल से
बचाव किया। बस चालक उसके मामा को वहीं छोड़कर मौका से भाग गया। उसके मामा को कैथल के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।