फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली को आग लगाने वालों के खिलाफ तुरंत दर्ज करवाएं एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी राहुल हुड्डा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान की पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्घ केस दर्ज करवाएं। सभी टीमें गंभीरता से खेतों में निरंतर निगरानी करें। अग्निशमन वाहनों को 24 घंटे तैयार रखा जाए ताकि किसी भी ऐसी घटना की सूचना प्राप्त होते ही तुरंत धान की पराली की आग को बुझाया जा सके।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में जिला प्रशासन के उच्चाधिकरियों, पुलिस विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धान की पराली जलाने वाले किसानों की पहचान करके तुरंत उनके विरुद्घ एफआईआर करवाई जाए। जिला प्रशासन द्वारा गठित की गई सभी टीमें सतर्क रहते हुए अपनी जिम्मेवारी को निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धान की पराली में लगी हुई आग की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में संवेदनशील गांवों के सरपंचों की बैठक आयोजित की जाए तथा उन्हें धान की पराली न जलाने बारे लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 5 ग्राम पंचायतों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए निशुल्क कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए गए हैं तथा शीघ्र ही अन्य 36 ग्राम पंचायतों को यह कृषि यंत्र उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इस अवसर पर उपमंडलाधीश कमलप्रीत कौर एवं शशी वसुंधरा, नगराधीश सुरेश राविश, पुलिस उपाधीक्षक विनोद शंकर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह, पूंडरी की तहसीलदार चेतना चौधरी, कैथल के नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें