फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर समर्थकों ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला

Sat, 15 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
पूंडरी। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा समर्थकों द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर किए गए जानलेवा हमले के विरोध में तंवर समर्थकों व दलित समुदाय के लोगों ने पूंडरी बस स्टैंड के सामने नारेबाजी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला जलाया। पुतला जलाने से पूर्व सभी कांग्रेस कार्यकर्ता व आस पास के दलित समुदाय के लोग करनाल रोड पर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एकत्रित हुए और वहां से हुड्डा के पुतले को अर्थी पर रखकर नारेबाजी करते हुए पूंडरी बस स्टैंड पर पहुंचे और हुड्डा के खिलाफ व तंवर के समर्थन में नारेबाजी कर पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आज के प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व कांग्रेस संगठन सचिव दयाल सिंह सिरोही ने की व कहा कि हुड्डा ने अपने कारिंदों से प्रदेशाध्यक्ष तंवर व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करवा कर दलित विरोधी होने का परिचय दे दिया है। जिसका पूरे देश का दलित वर्ग व कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध करते हैं। इस अवसर पर जसबीर गुर्जर खेड़ी रायवाली जिला संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने कहा कि सभी लोगों को तंवर के साथ सहानुभूति है और हुड्डा द्वारा करवाए गए कार्य पर शर्मिंदा है। इस मौके पर सुलतान सिंह पूर्व पार्षद कैथल, सुरेश सिंहमार, सुनील दहिया, रामफल रंगा टयोंठा, जगदीश, चमेल सिंह रसीना, मा. योगेंद्र फतेहपुर, बाबू राम सांच, पवन टयोंठा, मनीष सेरधा, राजेश, रामदिया सैन, मामू राम सैन, सिंहराम, गुरमीत व राजकुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें