फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेत से भैंस और सामान चोरी

Wed, 24 Jun 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव कांगथली में खेत से भैंस और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। करनाल निवासी अमरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने खेतों की देखरेख के लिए एक व्यक्ति को नौकर रखा हुआ था। खेत में रखी भैंस, ट्यूबवेल की तार, चेन-कुप्पी और लोहे का सरिया गायब मिला। पूछताछ करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, चीका में यूनियन बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। शहर निवासी गुरबचन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बैंक के काम से गया था और अपनी बाइक बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ समय बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें