कलायत में आयोजित बसपा बैठक मेंं मौजूद मुख्य अतिथि व विशिष्ठ मेहमान। विज्ञप्ति
कलायत। बहुजन समाज पार्टी की जिला कैथल समीक्षा बैठक कलायत विधानसभा क्षेत्र स्थित श्री रैदास तख्त परिसर में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान तेज करने व आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। मुख्य अतिथि इंजीनियर सीपी सिंह ने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष, त्याग और मेहनत से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के मिशन को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी विशाल गुर्जर, प्रदेश महासचिव डा. मनोज ग्रोवर, शमशेर कश्यप, लोकसभा प्रभारी पवन शर्मा, जिला अध्यक्ष विनोद कुराड़ मौजूद रहे। संवाद